Gonda News:
गोंडा जिले के खोडारे थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने अपने बेटी की शादी बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र की एक गांव के रहने वाले युवक के साथ तय हुई थी। 9 मई को शादी होनी थी। लेकिन बेटी की शादी से पहले सास के दामाद के साथ फरार हो जाने की चर्चा अब आम हो गई है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस महिला के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कर पुष्टि कर दी है। लेकिन वह इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है। कि महिला अपने दामाद के साथ गई है। या किसी अन्य फिलहाल यह पुलिस के जांच का विषय है।
युवक के घर पुलिस पहुंची तो पता चला घर पर कोई नहीं, परिजनों के मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ
गोंडा जिले के खोड़ारे थानाक्षेत्र की रहने वाली है। महिला के घरवालों ने खोड़ारे थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। उसकी तलाश में परिजन बस्ती के दुबौलिया थाने तक भी पहुंचे। पुलिस युवक के घर गई। तो पता चला कि घर पर कोई नहीं है। युवक के घरवालों ने भी अपना मोबाइल स्वीच ऑफ कर रखा है। प्रकरण की जांच खोड़ारे थाने की पुलिस कर रही है।
शादी भी हो गई कैंसिल परिजनों ने बेटी की शादी दूसरे जगह की तय
बताया जा रहा है कि युवक अपनी होने वाली सास से भी फोन पर रोज बात करने लगा। दोनों में घंटों बातें होने लगी। यह बातें दुल्हन के घरवालों को अजीब लगी। तय हो चुकी शादी को लड़की पक्ष ने कैंसिल कर दिया। जिसकी शादी की तारीख नौ मई तय की गई थी। Pratapgarh: प्रेम में धोखा, युवती ने जिस पर आंख मूंद कर किया भरोसा, वहीं निकला कातिल
खोड़ारे पुलिस की जांच में दामाद के साथ भागने की अब तक नहीं हुई पुष्टि
खोड़ारे पुलिस की जांच में अभी तक कोई ऐसे तथ्य पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। जिससे पुलिस या दावा कर सके की महिला अपने होने वाले दामाद के साथ गई है। खोड़ारे पुलिस ने मामले का तहकीकात किया। महिला का पति पुलिस के साथ बस्ती के रहने वाले लड़के के घर पहुंचा जहां स्पष्ट हुआ कि जिस लड़के को लेकर आरोप लगाया जा रहा है। वह लड़का बीते 3 महीने से चेन्नई में काम कर रहा है। मामले की जानकारी पाने के बाद उसने महिला का नाम अपने साथ जोड़ने को लेकर आपत्ति जताते हुए। बस्ती के लिए रवाना होने की बात कही है।