scriptGonda: आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में बीजेपी जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप पार्टी से निष्कासित | Patrika News
गोंडा

Gonda: आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में बीजेपी जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप पार्टी से निष्कासित

Gonda News: आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने गोंडा के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। आइये आपको पूरे प्रकरण से रूबरू कराते हैं।

गोंडाJun 11, 2025 / 12:56 pm

Mahendra Tiwari

Gonda

बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप फोटो सोर्स पत्रिका

Gonda News: गोंडा बीजेपी के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया। दरअसल 12 अप्रैल को बीजेपी कार्यालय गोंडा पर हुए घटनाक्रम का एक वीडियो 25 मई को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। जिस पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिलाध्यक्ष को कारण बताओं नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। संतोष जनक जवाब न मिलने पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
Gonda News: गोंडा जिले में बीजेपी कार्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें बीजेपी जिलाध्यक्ष एक महिला के साथ दिख रहे थे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस मामले में जमकर प्रतिक्रिया दी। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष को कारण बताओं नोटिस जारी का जवाब मांगा गया था। भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने नोटिस का जवाब दे दिया था। लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया। प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि नोटिस जारी होने के बाद आपने प्रदेश कार्यालय को अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया था। लेकिन आपका स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं है। आपका यह कृति घोर अनुशासन हीनता की श्रेणी में आता है। अतः विचारोंउपरांत आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाता है।
यह भी पढ़ें

CM Yogi: बहराइच में गाजी नहीं सुहेलदेव तथा मंडल में मां पाटेश्वरी का लगेगा मेला, नहीं होगा विदेशी आक्रांता का महिमा मंडन

12 अप्रैल के घटनाक्रम का 25 में को वायरल हुआ था वीडियो

गोंडा के बीजेपी कार्यालय के 12 अप्रैल की घटनाक्रम का एक वीडियो 25 मई को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने खुद सामने आकर यह स्वीकार किया था। कि यह वीडियो उनके कार्यालय का है। उन्होंने कहा कि एक महिला कार्यकर्ता को चक्कर आ गया था। जिसको उन्होंने सहारा दिया था।

Hindi News / Gonda / Gonda: आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में बीजेपी जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप पार्टी से निष्कासित

ट्रेंडिंग वीडियो