May 2025 Vrat Tyohar List: मई में वट सावित्री से मोहिनी एकादशी तक, देखिये पूरे महीने के प्रमुख त्योहारों की लिस्ट
May 2025 Vrat Tyohar List: मई 2025 का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहेगा। इस महीने वट सावित्री व्रत से लेकर बुद्ध पूर्णिमा और शनि जयंती तक कई बड़े व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। जानिए मई में पड़ने वाले प्रमुख व्रत और पर्वों की पूरी लिस्ट।
May 2025 Vrat Tyohar List: साल 2025 में मई का महीना खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में इस माह कई बड़े व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे। मई की शुरुआत वैशाख शुक्ल चतुर्थी से हो रही है और इसका समापन ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी पर होगा। इस बार माह की शुरुआत भी विनायक चतुर्थी के व्रत से हो रही है और समाप्ति भी इसी व्रत के साथ होगी।
इस महीने वट सावित्री व्रत, शनि जयंती, भानु सप्तमी, गंगा सप्तमी, सीता नवमी, मोहिनी एकादशी, परशुराम द्वादशी, नृसिंह जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, अपरा एकादशी, हनुमान जयंती और ज्येष्ठ अमावस्या जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं। हर व्रत और पर्व का अपना अलग महत्व है। आइए जानते हैं मई 2025 में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की पूरी तिथि (May 2025 Vrat Tyohar List)…