scriptWeather forecast: उमस से जनजीवन प्रभावित, 3 जून से मिल सकती है राहत | Weather forecast: Humidity affects life, relief may come from June 3 | Patrika News
फर्रुखाबाद

Weather forecast: उमस से जनजीवन प्रभावित, 3 जून से मिल सकती है राहत

Weather forecast आईएमडी ने मौसम को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं के साथ बादल गरजने की भी संभावना है।

फर्रुखाबादMay 30, 2025 / 10:28 pm

Narendra Awasthi

Weather Update आईएमडी मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। 31 मई को तेज हवाओं के साथ बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है। स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। शनिवार 31 मई का तापमान 39 डिग्री रह सकता है। हल्की-फुल्की बौछारें आने की संभावना है। इस हफ्ते का अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच सकता है।

संबंधित खबरें

यह भी पढ़ें

नहीं तपेगा नौ तपा, मानसून ने 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, कानपुर मंडल में इस तारीख से होगी मानसून की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर सकती है। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 31 मई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है‌। शनिवार का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। 11 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। उमस से जनजीवन प्रभावित रहेगा।

कैसा रहेगा बुधवार तक का मौसम?

रविवार 1 जून का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। 10 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। सोमवार 2 जून का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। मंगलवार 3 जून से तापमान में काफी गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का संभावना है।

Hindi News / Farrukhabad / Weather forecast: उमस से जनजीवन प्रभावित, 3 जून से मिल सकती है राहत

ट्रेंडिंग वीडियो