उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद फतेहगढ़ जिले में राजस्थान की 11 महिलाओं ने चोरी और छिनैती की घटना करके महिलाओं को दहशत में डाल दिया। जिन्होंने गंगा दशहरा के मेले में तीन महिलाओं को अपना शिकार बनाया। सौरभ सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह निवासी शांति नगर पजाबा थाना कादरी गेट ने थाने में दिए तहरीर बताया कि 10-11 महिलाओं ने उनकी पत्नी निशा सिंह को घेर कर मारपीट की और गले में पड़ी सोने की चेन छीन लिया।
11 महिलाएं घर कर खड़ी हो जाती थी
इसी प्रकार सुनीता देवी पत्नी ओमकार निवासी सेंट्रल जेल चौराहा मंडी रोड थाना कादरी गेट ने तहरीर देकर बताया कि उनकी भी चैन छीन ली गई है। जबकि तीसरा मुकदमा की शीला देवी पत्नी सत्येंद्र निवासी बजरिया सुभाष नगर थाना मऊ दरवाजा ने दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि 10-11 महिलाओं के झुंड ने उन्हें घेर लिया और उनका ब्लाउज के अंदर रखें पर्स को छीन लिया। जिसमें एक चैन, एक जोड़ी टॉप्स, एक जोड़ी तोड़िया और आधार कार्ड है।
गिरफ्तार महिलाओं के नाम
कादरी गेट थाना पुलिस ने जिन्हें गिरफ्तार किया है। उनमें सोनिया पत्नी राजेश, पूजित पत्नी सुनील, गीता पत्नी सूरजभान, अंजलि पुत्री वीरू, बबीता पत्नी रिंकू, राजवती पत्नी कालीचरण, अंजू पुत्र जगदीश, राजकुमारी पत्नी राजेश, सोनू पत्नी वीरू, कश्मीरा पत्नी करतार, सीमा पत्नी सिकंदर निवासी गण इकरन आजाद नगर थाना चिकसाना भरतपुर राजस्थान शामिल है।
क्या कहती हैं राजस्थान की पकड़ी गई महिलाएं
पकड़ी गई महिलाओं ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह सभी लोग बस से बीते 4 जून को गंगा दशहरा मेला फतेहगढ़ में आई थी। वह लोग अक्सर भीड़भाड़ वाले मेलों में चोरी करते हैं। 5 जून को उन्होंने तीन चैन, एक जोड़ी टॉप्स, एक जोड़ी पायल और कुछ रुपए चोरी किये। अब ट्रेन से वापसी की तैयारी थी।
महिलाओं के पास से क्या बरामद हुआ?
महिलाओं के पास से 9 बटुआ जिसमें तीन पीली धातु के चैन (6 टुकड़ों में और एक पूरी), एक पैंडल, एक जोड़ी टॉप्स पीली धातु का, एक जोड़ी पायल सफेद धातु का, एक आधार कार्ड और कुल 4900 रुपए बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम के सदस्य
गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक मोहित मिश्रा, उप निरीक्षक विशेष कुमार, कांस्टेबल कुलदीप कुमार, महिला कांस्टेबल माधुरी, महिला कांस्टेबल रश्मि यादव, महिला कांस्टेबल राज कीर्ति, राजपूत महिला कांस्टेबल आरती सहित 18 पुलिसकर्मी शामिल थी।