उत्तर प्रदेश की इटावा जसवंत नगर थाना क्षेत्र के जनकपुर में पवन उर्फ पंकज उपाध्याय पुत्र राकेश निवासी टूंडला फिरोजाबाद के साथ मारपीट की घटना हुई है। जो 16 जून को पूजा पाठ से संबंधित बातचीत करने के लिए आया था। 17 जून की रात अचानक उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और वह छटपटाने लगा।
मारपीट का वीडियो किया गया वायरल
इसी दौरान पंकज महिला की चारपाई के पास पहुंच गया। जिस पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। पंकज से पूछताछ की गई। लेकिन वह कुछ बात नहीं पाया। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जानकारी जसवंत नगर पुलिस को हुई। उन्होंने घटनाक्रम की जांच की।
क्या कहते हैं पुजारी के माता-पिता?
पंकज की मां मंजू उपाध्याय ने बताया कि उनका पुत्र पूजा पाठ करता है। जिसकी पिटाई करके अपमानित किया गया है। पिता राकेश उपाध्याय ने बताया कि पंकज ने वृंदावन से धर्म की शिक्षा ग्रहण की है। जिसको पिछले 10 साल से मिर्गी का दौरा हो रहा है। दिल्ली एम्स का उपचार चल रहा है।
क्या कहते हैं एसपी सिटी?
इधर एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी ने बताया कि पंकज उपाध्याय विनोद से मिलने के लिए उसके घर आया था। रात में टॉयलेट जाते समय मिर्गी का दौरा पड़ा और वह अपना होश खो बैठा। इसी दौरान वह दूसरे के घर पहुंच गया। दोनों ही पक्षों से बातचीत की गई है। उन्होंने बताया कि कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं।