किन विषयों से जुड़े सवाल आते हैं
रुचिका बताती हैं कि Kaun Banega Crorepati में कुछ सेट ऑफ क्वेशन हैं, जो आपको हर सीजन में मिल जाएंगे। इन्हीें 11 जगहों से बिग बी हॉट सीट वाले कंटेस्टेंट से सवाल पूछते हैं। :1- नोबेल विजेता पर सवाल
2- खेल पुरस्कार या इवेंट
3- भारतीय इतिहास
4- भारतीय कला और संस्कृति से जुड़े तथ्य
5- भारतीय सेना का इतिहास
6- सेना और पैरा मिलेट्री के Symbols
7- हिंदी के मुहावरे
8- सौर ऊर्जा और अंतरिक्ष कार्यक्रम
9- जानवर की प्रजाति की पहचान होना
10- प्रसिद्ध लेखक और कवि
11- धर्म और आध्यात्म
KBC को लेकर Big B का बड़ा खुलासा
कैसे करें तैयारी
1- नोबेल पुरस्कार की वेबसाइट से जानकारी लें2- राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों का शेड्यूल क्या है, इसके बारे में जानना
3- NCERT की किताब से भारतीय इतिहास की जानकारी लें
4- बॉलीपुड के हालिया अवार्ड जीतने वाली मूवी और कलाकारों के नाम
5- भारतीय कला व संस्कृति से जुड़े फैक्ट
6- भारतीय सेना की बड़ी लड़ाई, शहीदों के नाम और पुरस्कार जीतने वाले
7- धर्म और आध्यात्म के बारे में रामायण्, महाभारत, बौद्ध धर्म और जैन धर्म में क्या कहा गया है।
8- हिंदी से प्रेरित लेखकों/कवियों के नाम
9- High School सतर के विज्ञान से जुड़े फैक्ट
सवालों को कैसे तैयार करें
रुचिका बताती हैं कि Kaun Banega Crorepati के पुराने सीजन को देखना चाहिए। उनमें पूछे गए सवालों के आधार पर भी तैयारी की जा सकती है। Kaun Banega Crorepati Registration Information को ध्यान से फॉलो करना चाहिए।KBC 9 में मिनाक्षी रही थींं विजेता
Kaun Banega Crorepati के 9वें सीजन की पूर्व विजेता रहीं मिनाक्षी जैन ने भी खेल की तैयारी का अपना अनुभव साझा किया। मिनाक्षी बताती हैं कि जब KBC 9 का सीजन चल रहा था तो उस दौरान उनके छोटे बेटे के स्कूल में एक बुक फेयर लगा था। उन्होंने Kaun Banega Crorepati show की तैयारी के लिए वहीं से किताबें खरीदीं। उसके बाद मैंने पढ़ाई का पूरा रूटीन बनाया और उसे फॉलो किया। जानते हैं मिनाक्षी की तैयारी का तरीका :- डेली पढ़ाई के साथ रुचि बनाए रखना
- मॉक टेस्ट और ऑनलाइन क्विज प्लेटफॉर्म
- लाइफलाइन अभ्यास और टेस्ट स्ट्रैटेजी
- वीडियो इंटरव्यू
- रेगुलर रिवीजन
ये रूटीन फॉलो करें
तैयारी का हिस्सा | क्या करें | |
1 | जनरल नॉलेज | GK की किताबें, Patrika Yearbook |
2 | करंट अफेयर्स | Patrika News App, राजस्थान पत्रिका ईपेपर |
3 | लाइफलाइन रणनीति | सभी 4 lifelines को समझें व टाइम प्रबंधन क्षमता |
4 | ऑडिटिंग व इंटरव्यू | कैमरा अभ्यास करें, रिकॉर्डिंग करके flaws सुधारें |
5 | नोट्स व रिवीजन | फाइल बनाएं, पढ़ें और स्वमूल्यांकन करें |