UPSC 2025: परीक्षा का शेड्यूल
UPSC Mains Exam दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा में पेपर A और पेपर B शामिल होंगे, जिनमें एक भारतीय भाषा और अंग्रेजी का पेपर होगा। ये दोनों पेपर मैट्रिकुलेशन या उसके समकक्ष स्तर के होंगे और केवल क्वालिफाइंग होंगे । इनके अंक अंतिम रैंकिंग में नहीं जोड़े जाएंगे।UPSC 2025 Mains Admit Card: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध “UPSC Mains Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन पेज पर आवश्यक जानकारी (जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि आदि) दर्ज करें।
सबमिट बटन पर क्लिक करें।
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे ध्यान से जांच लें।
डाउनलोड कर इसकी एक प्रिंट कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।