कब हुआ था RSMSSB Rajasthan Jail Prahari Exam?
यह भर्ती परीक्षा 12 अप्रैल 2025 को राज्य के 38 जिलों में आयोजित की गई थी। परीक्षा दो शिफ्टों में हुई थी। पहली शिफ्ट: सुबह 10 बजे से 12 बजे तक दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक इस भर्ती के जरिए 968 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। पहले इसमें 803 पद थे लेकिन बाद में 165 पद पढ़ा दिए गए थे।
कितने उम्मीदवार परीक्षा में हुए थे शामिल?
इस भर्ती के लिए कुल 8,20,942 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था जिनमें से 6,10,168 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। उपस्थिति का प्रतिशत लगभग 74.33% रहा है। बोर्ड ने इस परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाई है और कुछ सवालों को डिलीट भी किया गया है। ऐसे चेक करें RSMSSB Rajasthan Jail Prahari Result 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए Result टैब पर क्लिक करें।
- यहां आपको RSMSSB Rajasthan Jail Prahari Result 2025 का लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट की PDF फाइल खुल जाएगी।
- अब आप Ctrl + F दबाकर अपना नाम या रोल नंबर आसानी से खोज सकते हैं।
- चाहें तो आप इस PDF को डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।
- रिजल्ट का प्रिंटआउट भी ले लें।
RSMSSB Rajasthan Jail Prahari Result 2025 Pdf Link
महत्वपूर्ण जानकारी
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही सही और अपडेटेड जानकारी प्राप्त करें।