scriptNEET UG Counseling 2025: MCC ने जारी किया रिवाइज्ड शेड्यूल, यहां देखें नई तारीखें | NEET UG Counseling 2025 MCC released revised schedule mcc.nic.in | Patrika News
शिक्षा

NEET UG Counseling 2025: MCC ने जारी किया रिवाइज्ड शेड्यूल, यहां देखें नई तारीखें

MCC ने राउंड 1 में आवंटित सीट छोड़ने की सुविधा भी 3 सितंबर 2025, शाम 5 बजे तक बढ़ा दी है। इस समयसीमा तक उम्मीदवार अपनी सीट छोड़ सकते हैं, बिना…

भारतSep 02, 2025 / 05:24 pm

Anurag Animesh

NEET UG Counseling 2025

NEET UG Counseling 2025(Image-Freepik)

National Eligibility cum Entrance Test(NEET-UG) 2025 की काउंसलिंग प्रक्रिया से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आ गई है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने दूसरी राउंड की काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर पूरी डिटेल देख सकते हैं। इसके अलावा MCC ने राउंड 1 में आवंटित सीट छोड़ने की सुविधा भी 3 सितंबर 2025, शाम 5 बजे तक बढ़ा दी है। इस समयसीमा तक उम्मीदवार अपनी सीट छोड़ सकते हैं, बिना सिक्योरिटी डिपॉजिट गंवाए। तय समय के बाद सीट छोड़ने पर पेनल्टी लगाई जाएगी।

NEET UG Counseling 2025: राउंड 2 के लिए संशोधित कार्यक्रम

सीट मैट्रिक्स का वेरिफिकेशन: 3 सितंबर से 9 सितंबर 2025 (दोपहर 12 बजे तक)
पेमेण्ट सुविधा उपलब्ध: 9 सितंबर 2025, दोपहर 3 बजे तक
चॉइस फिलिंग: 4 सितंबर से 9 सितंबर 2025 (रात 11:55 बजे तक)
चॉइस लॉकिंग: 9 सितंबर 2025 (शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक)
सीट आवंटन प्रक्रिया: 10 और 11 सितंबर 2025
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट: 12 सितंबर 2025
रिपोर्टिंग/जॉइनिंग:13 सितंबर से 19 सितंबर 2025
संस्थानों द्वारा अंतिम रिपोर्टिंग: 20 और 21 सितंबर 2025

NEET UG: राज्य काउंसलिंग का नया टाइमटेबल

MCC ने अखिल भारतीय कोटे के साथ-साथ राज्यों की काउंसलिंग तारीखों में भी बदलाव किया है। दूसरा राउंड (State Counselling): 4 सितंबर से 12 सितंबर 2025, जॉइनिंग की आखिरी तारीख 19 सितंबर 2025, तीसरा राउंड: 24 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025 (स्टेट लेवल 30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक), डाटा वेरिफिकेशन: 20-21 सितंबर (MCC स्तर पर), जबकि राज्यों में 26-27 सितंबर 2025

Hindi News / Education News / NEET UG Counseling 2025: MCC ने जारी किया रिवाइज्ड शेड्यूल, यहां देखें नई तारीखें

ट्रेंडिंग वीडियो