Bihar Home Guard: जान लें शेड्यूल
S.No | District | Venue | Start Date | End Date |
---|---|---|---|---|
1 | Aurangabad | Sachichidanand Sinha College, Playground, Anugrah Nagar, Aurangabad, Pin Code- 824101 | 05-May-2025 | 03-Jun-2025 |
2 | Banka | Police Line Ground, Banka- 813102 | 05-May-2025 | 29-May-2025 |
3 | Gopalganj | VM Field, Gopalganj, Near Kendriya Vidyalaya, Gopalganj-841428 | 05-May-2025 | 20-May-2025 |
4 | Muzaffarpur | Langat Singh College, Kalambagh Road, Muzaffarpur, Pin Code-842001 | 05-May-2025 | 22-May-2025 |
5 | Sheikhpura | Azad Maidan, Chebara (Block Chewara), District – Sheikhpura, Pin code-811304 | 05-May-2025 | 15-May-2025 |
6 | Sitamarhi | Police Line, Simra, Sitamarhi, Block- Dumra, Pincode- 843301 | 05-May-2025 | 20-May-2025 |
Bihar Home Guard Physical Test: शारीरिक योग्यता / दक्षता परीक्षा
शारीरिक योग्यता या दक्षता परीक्षा जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 15 अंकों का मूल्यांकन होगा। इस परीक्षा को 4 चरणों में बांटा गया है। जो उम्मीदवार इन चारों भागों में पास हो जाएगा, उन्हें ही फिजिकल में पास माना जाएगा। किसी भी एक भाग में फेल हो जाने पर अगले भाग के लिए चयनित नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय में दौड़ पूरी करनी होगी। जो भी उम्मीदवार समयसीमा में दौड़ पूरी नहीं कर पाएंगे, उन्हें अयोग्य माना जाएगा और वे आगे नहीं जा पाएंगे।Bihar Home Guard Bharti: दौड़ में पास होने पर अगले चरण में एंट्री
दौड़ में पास होने वाले उम्मीदवारों की ऊंचाई और सीने का माप लिया जाएगा। जिनकी ऊंचाई और सीने का माप तय मापदंड के अनुसार होगा, वे आगे के लिए चयनित होंगे। इसके बाद सभी प्रतिभागियों के लिए लंबी कूद और गोला फेंक में भाग लेना होगा। सभी में अधिकतम 5 अंक उम्मीदवारों को दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को सभी के लिए 3 मौके दिए जाएंगे। परीक्षा नियत तिथि व समय पर ही आयोजित की जाएगी; अनुपस्थित रहने पर दोबारा अवसर नहीं मिलेगा।
Bihar Home Guard physical kab hoga: पैर में चिप लगाकर दौड़ेंगे उम्मीदवार
होमगार्ड भर्ती में फिजिकल टेस्ट का आयोजन राज्य के अलग-अलग जिलों में किया जाना है। जिसके लिए प्रशासन तैयारी में लगी हुई है। साथ ही फिजिकल परीक्षा में टेक्नोलॉजी की मदद भी ली जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उम्मीदवार पैर में चिप लगाकर दौड़ में भाग लेंगे। जिससे उनके दौड़ को ट्रैक किया जा सकता है। शारीरिक परीक्षा में कई तरह के टेस्ट उम्मीदवारों को देने होंगे।