scriptBihar DElEd Admit Card 2025: परीक्षा की तारीख फाइनल, यहां पढ़ें एडमिट कार्ड से जुड़ी जरूरी जानकारी | Bihar DElEd Admit Card 2025 Exam on August 26 Admit Card to Be Released Soon | Patrika News
शिक्षा

Bihar DElEd Admit Card 2025: परीक्षा की तारीख फाइनल, यहां पढ़ें एडमिट कार्ड से जुड़ी जरूरी जानकारी

Bihar DElEd Admit Card 2025 जल्द ही जारी किया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आधिकारिक रूप से डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की डेट घोषित कर दी है।

पटनाAug 20, 2025 / 07:13 pm

Rahul Yadav

Bihar DElEd Admit Card 2025

Bihar DElEd Admit Card 2025 (Image: Gemini)

Bihar DElEd Admit Card 2025: बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 की तारीख तय कर दी गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने घोषणा की है कि इस साल की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 26 अगस्त 2025 को आयोजित होगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में ली जाएगी।

कब मिलेगा एडमिट कार्ड?

बोर्ड ने जानकारी दी है कि परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड बहुत जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की मदद से इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे।

एडमिट कार्ड में क्या होगा खास?

एडमिट कार्ड पर परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दी जाएगी।

  • जैसे परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • परीक्षा की तारीख व समय
  • परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का समय
  • गेट बंद होने का समय
  • परीक्षा के नियम और निर्देश

किसलिए हो रही है यह परीक्षा?

यह परीक्षा डीएलएड (डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन) 2025-27 सत्र में दाखिले के लिए आयोजित की जा रही है। इस कोर्स में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी।

ध्यान रखने योग्य बातें

  • समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड और एक वैध पहचान पत्र साथ ले जाएं।
  • बोर्ड से जारी जारी निर्देशों का पालन करें।
  • उम्मीदवारों को सलाह है कि वे नियमित रूप से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

Hindi News / Education News / Bihar DElEd Admit Card 2025: परीक्षा की तारीख फाइनल, यहां पढ़ें एडमिट कार्ड से जुड़ी जरूरी जानकारी

ट्रेंडिंग वीडियो