WTC फाइनल के पांचों दिन के मौसम का हाल
– 11 जून बुधवार को लंदन के आसमान में बादल छाए रहेंगे। वेदरडॉटकॉम के अनुसार, इस दिन 12 प्रतिशत बारिश की संभावना है। इसके साथ करीब 23 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। – 12 जून गुरुवार को मैच के दूसरे दिन आसमान में बादल छाने के साथ 24 प्रतिशत बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इस दिन न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।
– 13 जून शुक्रवार को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के तीसरे दिन बादलों की आवाजाही के साथ धूप भी खिलेगी। वेदरडॉटकॉम के अनुसार, 24 प्रतिशत बारिश का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
– 14 जून को लंदन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि बारिश की महज 7 फीसदी संभावना है। लेकिन 20 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
– 15 जून को लंदन के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि बारिश की न के बराबर सिर्फ चार फीसदी संभावना है। इस दिन 15 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
ड्रॉ या रद्द हुआ मैच तो कौन सी टीम बनेगी चैंपियन?
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पिछले दो फाइनल के लिए भी रिजर्व-डे की व्यवस्था थी। पहला फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था, जिसमें पहला दिन बारिश से धुल गया था और बाकी के दिन भी बारिश ने बाधा डाली थी। उस मैच का फैसला रिजर्व डे पर हुआ था। अब ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका फाइनल की बात की जाए तो मैच का नतीजा आने पर ही चैंपियन पर फैसला होगा। वहीं, अगर मैच ड्रॉ या फिर रद्द होता है तो दोनों टीम को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया जाएगा।