टीम इंडिया के उपकप्तान ने शोएब बाशिर की गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। इंग्लैंड के खिलाफ यह उनका चौथा शतक है। इससे पहले उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ 3 शतक लगाए थे, जिसमें दो में भारत को जीत मिली थी। टेस्ट क्रिकेट में पंत सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज भी बन गए। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने 6 और ऋद्धिमान साहा ने 3 शतक लगाए थे।
दिग्गजों के साथ जुड़ा पंत का नाम
इस शतक से न सिर्फ टीम इंडिया की हेडिंग्ले टेस्ट में स्थिति मजबूत हुई बल्कि एक नया कीर्तिमान भी लिखा गया। हेडिंग्ले या इंग्लैंड में 23 साल बाद ऐसा हुआ जब एक पारी में 3 भारतीय बल्लेबाजों ने शतक जड़ा हो। इससे पहले 2002 में इसी मैदान पर सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने शतक जड़ा था। 1986 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में गवस्कर, श्रीकांत और मोहिंदर अमरनाथ ये कारनामा करने वाले पहली भारतीय तिकड़ी थी। 2006 में सहवाग, द्रविड़ और मोहम्मद कैफ ने ये कारनामा दोहराया।