scriptराजस्थान में DSP ने महिला पुलिसकर्मी की पीठ पर मारा, सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा; देखें VIDEO | DSP Sunil Jhajharia raised his hand on a female police officer in Churu | Patrika News
चूरू

राजस्थान में DSP ने महिला पुलिसकर्मी की पीठ पर मारा, सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा; देखें VIDEO

Rajasthan News: राजस्थान के चूरू जिले में उप पुलिस अधीक्षक (DSP) सुनील झाझड़िया पर एक महिला पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगा है।

चूरूJun 09, 2025 / 08:20 pm

Nirmal Pareek

DSP Sunil Jhajharia

DSP ने महिला पुलिसकर्मी पर उठाया हाथ, फोटो- X हैंडल

Rajasthan News: राजस्थान के चूरू जिले में उप पुलिस अधीक्षक (DSP) सुनील झाझड़िया पर एक महिला पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। यह घटना जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान हुई, जिसके बाद से इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो वायरल होने के बाद जनता और राजनीतिक दलों में आक्रोश बढ़ गया है।
जानकारी के अनुसार, जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चूरू में आयोजित प्रदर्शन के दौरान DSP सुनील झाझड़िया ने एक महिला पुलिसकर्मी के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया और पीठ पर मारा। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि प्रदर्शन के दौरान डीएसपी महिला पुलिसकर्मी की पीठ पर मार रहे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
हालांकि, डीएसपी झाझडि़या ने कहा कि उन्होंने महिला कांस्टेबल को थप्पड़ नहीं मारा, ब​ल्कि पीठ पर थप्पी दी जिसे बेवजह तूल दिया जा रहा है। वहीं, महिला कांस्टेबल ने वीडियो वायरल करने वाले व्य​क्ति के ​खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है।
वायरल वीडियो के संदर्भ में जिस पत्रकार द्वारा इसे प्रसारित किया गया, उसके खिलाफ खुद महिला पुलिसकर्मी ने मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि “डीएसपी सर ने उन्हें मारा नहीं, बल्कि वह केवल पीछे से बुला रहे थे।”

ये है पूरा मामला

सोमवार को राज्य सरकार की नीतियों के ​खिलाफ चूरू सांसद राहुल कस्वां के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के बाद सांसद कस्वां 4-5 नेताओं के साथ जिला कलक्टर अ​भिषेक सुराणा को ज्ञापन देने उनके कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान करीब 25-30 पार्टी कार्यकर्ता भी जबरन कलक्टर ऑफिस में घुसने की को​शिश कर रहे थे। उन्हें रोकने के लिए डीएसपी झाझड़िया के नेतृत्व में पुलिसकर्मी कार्यकर्ताओं को रोकने जा रहे थे।
वहीं, महिला पुलिसकर्मी दूसरी ओर जा रही थीं। झाझड़िया ने बताया कि उन्होंने महिला कर्मियों को आवाज लगाई की वे गलत दिशा में जा रही हैं। शोर-शराबे में कर्मियों को उनकी आवाज नहीं सुनाई दी, जिसके बाद वे दौड़कर कर्मियों की तरह गए और एक कर्मी की पीठ को थपथपाते हुए सही दिशा में चलने के लिए कहा था जिसके बाद वे उस दिशा में दौड़े जहां कांग्रेस कार्यकर्ता थे।

कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

इधर, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और इसे ‘वर्दी का दुरुपयोग’ करार देते हुए DSP के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस समर्थकों ने कहा कि ‘महिलाओं के सम्मान की बात करने वाली भाजपा सरकार में पुलिस अधिकारी ही गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। उन्होंने DSP सुनील झाझड़िया के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है और इसे महिलाओं के प्रति अपमान बताया है।

यहां देखें वीडियो-


महिला पुलिसकर्मी ने दर्ज करवाया मामला

वीडियो वायरल होने के बाद महिला पुलिसकर्मी ने एक स्थानीय पत्रकार सहित कई ​लोगों के ​खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करवाई है। महिला कांस्टेबल ने दर्ज ​शिकायत में बताया कि बिना सोचे-समझे वीडियो वायरल करने से उनकी छवि खराब हुई है। कांस्टेबल ने बताया कि सीटी सीओ ने उन्हें कोई दुर्वयव्हार नहीं किया। वे सिर्फ आवाज लगा रहे थे। पुलिस विभाग इस मामले की आंतरिक जांच भी कर सकता है।

Hindi News / Churu / राजस्थान में DSP ने महिला पुलिसकर्मी की पीठ पर मारा, सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा; देखें VIDEO

ट्रेंडिंग वीडियो