scriptखुशखबरी! सोने में लगातार पांचवें दिन आई गिरावट, चांदी भी 2400 रुपए हुई सस्ती | Gold became cheaper for fifth consecutive day, silver price fell by more than Rs 2,400 | Patrika News
कारोबार

खुशखबरी! सोने में लगातार पांचवें दिन आई गिरावट, चांदी भी 2400 रुपए हुई सस्ती

Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमत में बुधवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट देखने को मिली। सोने की कीमत 99,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 1.12 लाख रुपए से नीचे पहुंच गया है।

भारतAug 20, 2025 / 07:14 pm

Shaitan Prajapat

सोना और चांदी हुआ सस्ता (Photo-IANS)

Gold Silver Price: सोना और चांदी खरीदने का मन बना रहे है तो आपके के लिए अच्छी खबर हैै। सोने और चांदी की कीमत में बुधवार को गिरावट देखी गई है। लगातार पांचवें दिन यह गिरावट दर्ज की गई है। सोने के दाम 99,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 1.12 लाख रुपए से नीचे आ गया है।

जानिए 10 ग्राम सोने की कीमत

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) ने शाम को कीमतें जारी की है। बीते 24 घंटों में 24 कैरेट सोने की कीमत 222 रुपए घटकर 98,946 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। यह पहले 99,168 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, 22 कैरेट सोने की बात करे तो यह 90,635 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 74,210 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

चांदी 2431 रुपए हुई सस्ती

चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में चांदी का दाम 2,431 रुपए घटकर 1,11,194 रुपए प्रति किलो रह गए है। आईबीजेए की ओर दिन में दो बार हाजिर बाजार में सोने और चांदी की कीमतें जारी की जाती है। एमसीएक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। गोल्ड के 03 अक्टूबर, 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.45 प्रतिशत बढ़कर 99,136 रुपए पर था। वहीं, चांदी के 05 सितंबर, 2025 के कॉन्ट्रैक्ट में कीमत 0.08 प्रतिशत बढ़कर 1,11,435 रुपए थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमैक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। सोने की कीमत 0.68 प्रतिशत बढ़कर 3,381 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 0.42 प्रतिशत बढ़कर 37.49 डॉलर प्रति औंस पर है।

इस साल कितना महंगा हुआ सोना और चांदी

आपको बता दें कि 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 22,784 रुपए या 29.91 प्रतिशत बढ़कर 98,946 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी की बात करे तो यह 86,017 रुपए प्रति किलो से 25,177 रुपए या 29.26 प्रतिशत बढ़कर 1,11,194 रुपए हो गई है।

Hindi News / Business / खुशखबरी! सोने में लगातार पांचवें दिन आई गिरावट, चांदी भी 2400 रुपए हुई सस्ती

ट्रेंडिंग वीडियो