scriptतेज गर्मी के कारण CM Bhajanlal के कार्यक्रम में गश खाकर गिरा बुजुर्ग, वापस लौट गई महिलाएं; देखें तस्वीरें | CM Bhajan Keshorai Patan Visit Charmanyawati Lal 540 Meter Long Chunari Worship And Chambal Maharti | Patrika News
बूंदी

तेज गर्मी के कारण CM Bhajanlal के कार्यक्रम में गश खाकर गिरा बुजुर्ग, वापस लौट गई महिलाएं; देखें तस्वीरें

CM Bhajanlal Keshoraipatan Visit: दो बजे बाद कई महिलाएं वापस लौट गई। गर्मी अधिक होने के कारण चम्बल घाट पर एक बुजुर्ग गश खाकर गिर गया।

बूंदीJun 06, 2025 / 10:46 am

Akshita Deora

चम्बल नदी को चुनरी ओढ़ाते मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा व ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर (फोटो: पत्रिका)

Bundi News: गंगा दशहरा के अवसर पर कल मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने केशवरायपाटन स्थित केशव घाट पर मां चर्मण्यवती की पूजा अर्चना की। इसके बाद केशवघाट से कोटा की तरफ रंगपुर घाट तक चम्बल नदी को 540 मीटर लम्बी चुनरी ओढ़ाई। महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
निर्धारित समय से देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के इंतजार में लोग बैठे रहे और 5 मिनट तक हंगामा भी हुआ।

cm bhajanlal
केशवरायपाटन में आयोजित सभा में हाथ हिलाकर अभिवादन करते मुख्यमंत्री व अन्य (फोटो: पत्रिका)

यह भी पढ़ें

300+ भूखंडों पर ADA ने लॉन्च की अटल आवासीय योजना, जानें कब से होंगे आवेदन

कार्यक्रम में बूंदी के प्रभारी और ऊर्जामंत्री हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा, कल्पना देवी, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी, बाबूलाल वर्मा, पूर्व विधायक चंद्रकान्ता मेघवाल, ओम प्रकाश शर्मा, बूंदी भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीना, कोटा भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन, बूंदी भाजपा जिला प्रभारी जुगल किशोर मंचासीन रहे।
Chunri Festival
गंगा दशहरा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में चम्बल नदी पर चुनरी ओढ़ाते हुए (फोटो: पत्रिका)
मुख्यमंत्री को तालेड़ा प्रधान राजेश रायपुरिया व पूर्व जिला परिषद सदस्य रामबाबू शर्मा सहित अनेक पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी लाल चुनरी में घाट पर बैठी रही।

वापस लौट गई महिलाएं

Chunri Festival
केशवरायपाटन में मुख्यमंत्री की सभा में सिर पर कलश लेकर जाती महिलाएं (फोटो: पत्रिका)
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में खूब अव्यवस्थाएं रही। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सुबह दस बजे से ही लोग आने लगे गए थे। प्रशासन ने बसों को कृषि उपज मंडी परिसर में रोक दिया। इस कारण तीन किलोमीटर महिलाओं को पैदल चलकर चम्बल घाट पहुंचना पड़ा। मुख्यमंत्री के आने से पहले चम्बल के घाट खचाखच भर गए। ऐसे में दो बजे बाद कई महिलाएं वापस लौट गई। गर्मी अधिक होने के कारण चम्बल घाट पर एक बुजुर्ग गश खाकर गिर गया

लोगों को नहीं मिलने दिया

Chunri Festival
केशव घाट पर मुख्यमंत्री के पहुचने और चुनरी महोत्सव के शुभारंभ का इंतजार करते महिलाए (फोटो: पत्रिका)
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विभिन्न संगठनों के लोग क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देना चाहते थे, लेकिन प्रशासन और पुलिस ने मुख्यमंत्री के पास तक नहीं पहुंचने दिया। ऐसे में वे खासे खफा नजर आए। किसान सरकारी चीनी मिल चलाने की मांग को लेकर भगवान केशव राय मंदिर जीर्णोद्धार समिति मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे थे, लेकिन उनकों मिलने नहीं दिया गया। लोगों को मुख्यमंत्री से बड़ी घोषणा की उम्मीद थी लेकिन कुछ नहीं मिला।

पांच मिनट तक हुआ हंगामा

मुख्यमंत्री के मंच पर आने के बाद सबसे पहले ऊर्जा राज्य मंत्री हीरा लाल नागर के स्वागत करने के बाद भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंच पर आने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। ऐसे में 5 मिनट तक हंगामा हुआ। यह देखकर पूर्व विधायक चन्द्रकांता मेघवाल मंच की सीढ़ी तक पहुंची और कुछ कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आई। इसके बाद भी कार्यकर्ताओं द्वारा मंच पर जाने का प्रयास करने पर जिला कलक्टर मौके पर पहुंचे और व्यवस्था बनाई।

अबकी बार दस करोड़ पौधे लगाएंगे

Chunri Festival
केशवरायपाटन में मुख्यमंत्री की सभा में मौजूद लोग (फोटो: पत्रिका)
मुख्यमंत्री ने कहा कि गत वर्ष मानसून सात करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था, तब लक्ष्य से 35 लाख पौधे अधिक लगाए गए थे। इस बार दस करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लोग को भी सहयोग करना होगा।
यह भी पढ़ें

Good News: पुष्कर के विकास पर खर्च होंगे 300 करोड़, नि:शुल्क गोल्फ कार्ट समेत ये मिलेगी सुविधाएं

राज्य को सबसे अधिक पानी की जरूरत

Chunri Festival
भगवान केशव मंदिर में दर्शन करते मुख्यमंत्री (फोटो: पत्रिका)
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण बहुत जरूरी है। राज्य में सबसे अधिक पानी की आवश्यकता है। सरकार ने पिछले एक वर्ष में पेयजल परियोजनाओं पर काफी काम किया है। इस बार बारिश का पानी रोक कर उसे बावड़ी, पोखर, तालाब व बांध में डाला जाएगा। चम्बल व काली सिंध का पानी बूंदी और कोटा के अलावा अन्य जिलों को भी मिलेगा। सरकार ने किसानों के हित में और उद्योगों को विकसित करने का कार्य किया है। तीन लाख करोड़ के एमओयू धरातल पर उतर चुके है। सभा को प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने भी संबोधित किया।

Hindi News / Bundi / तेज गर्मी के कारण CM Bhajanlal के कार्यक्रम में गश खाकर गिरा बुजुर्ग, वापस लौट गई महिलाएं; देखें तस्वीरें

ट्रेंडिंग वीडियो