scriptDevdas की फेमस एक्ट्रेस नाजिमा का निधन, 77 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा | Famous actress of Devdas Nazima passed away, said goodbye to the world at the age of 77 | Patrika News
बॉलीवुड

Devdas की फेमस एक्ट्रेस नाजिमा का निधन, 77 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Famous Actress Of Devdas Nazima: मशहूर फिल्म ‘देवदास’ में अपनी भूमिका के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री नाजिमा का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर है…

मुंबईAug 13, 2025 / 10:58 am

Shiwani Mishra

Devdas की फेमस एक्ट्रेस नाजिमा का निधन, 77 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Nazima (Image: Patrika)

Devdas Actress Nazima: 1960 और 70 के दशक में हिंदी सिनेमा में नायकों और नायिकाओं की आदर्श बहन और सबसे अच्छी दोस्त के रूप में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नाजिमा का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। अभी तक उनके निधन का कारण पता नहीं चल पाया है। नाजिमा अपने दो बेटों के साथ मुंबई के दादर इलाके में रहती थीं।

इंडस्ट्री में शोक की लहर

नाजिमा ने अपने करियर में हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी हैं और लोगों के दिलों में उन्होंने अपनी एक खास जगह बनाई थी। उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
नाजिमा ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता है,
नाजिमा ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता है,

बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता

बता दें कि नाजिमा के निधन की पुष्टि उनके भाई ने की है। दिग्गज अभिनेत्री नाजिमा का जन्म 25 मार्च 1948 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर में ज्यादातर सपोर्टिंग रोल किए, लेकिन अपनी बेहतरीन एक्टिंग से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। नाजिमा को बॉलीवुड की ‘रेजिडेंट सिस्टर’ के रूप में भी जाना जाता था, क्योंकि उन्होंने कई फिल्मों में बहन का किरदार निभाया था। दरअसल नाजिमा ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में फिल्म ‘दो बीघा जमीन’ से की थी, जिसमें उन्होंने दो बहनों में सबसे बड़ी बहन की भूमिका निभाई थी। उन्हें मशहूर फिल्मकार बिमल रॉय की खोज माना जाता है। नाजिमा के निधन से हिंदी सिनेमा ने एक बेहतरीन कलाकार खो दिया है।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Devdas की फेमस एक्ट्रेस नाजिमा का निधन, 77 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

ट्रेंडिंग वीडियो