सदमे में कपूर परिवार
निर्मल कपूर अपने बेटे अनिल कपूर के साथ-साथ प्रोड्यूसर बोनी कपूर और अभिनेता संजय कपूर की भी मां थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने शोक जताया है। सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलियों का सिलसिला जारी है। अनिल कपूर और उनका पूरा परिवार इस समय गहरे सदमे में है।वहीं सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर की दादी थीं निर्मल कपूर।