script31 मई को VVIP मूवमेंट, भोपाल में अलर्ट, शहर के मुख्य रास्ते रहेंगे डायवर्ट | VVIP movement on May 31, alert in Bhopal, main roads of city will be diverted | Patrika News
भोपाल

31 मई को VVIP मूवमेंट, भोपाल में अलर्ट, शहर के मुख्य रास्ते रहेंगे डायवर्ट

MP News: पीएम मोदी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल जम्बूरी मैदान से 5 किलोमीटर की परिधि में ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट बैलून सहित अन्य फ्लाईंग ऑबजेक्ट के उड़ने पर प्रतिबंध लगाते हुए उक्त स्थान को रेड जोन, नो फ्लाईंग जोन घोषित किया गया है।

भोपालMay 30, 2025 / 07:53 am

Avantika Pandey

VVIP movement on May 31

VVIP movement on May 31 (सोर्स: पत्रिका)

MP News: देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वी जयंती पर 31 मई को जम्बूरी मैदान में आयोजित होने वाले महिला सशक्तीकरण सम्मेलन में शामिल होने लगभग 5000 बसों से प्रदेश के विभिन्न जिलों से महिलाएं आएंगी। वीवीआईपी मूवमेंट(VVIP movement) को लेकर मार्ग, पार्किंग व यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी। पीएम मोदी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल जम्बूरी मैदान से 5 किलोमीटर की परिधि में ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट बैलून सहित अन्य फ्लाईंग ऑबजेक्ट के उड़ने पर प्रतिबंध लगाते हुए उक्त स्थान को रेड जोन, नो फ्लाईंग जोन घोषित किया गया है।
यह आदेश बुधवार को आसूचना एवं सुरक्षा पुलिस उपायुक्त, सोनाक्षी सक्सेना द्वारा जारी किया गया है। आदेश 31 मई की सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक प्रभावशील रहेगा। कमर्शियल फ्लाईट्स इस आदेश के पालन से मुक्त रहेंगी।
ये भी पढ़े – मां अहिल्या के नाम एमपी का पहला मेट्रो स्टेशन, इंदौर में सहमति, भोपाल में मुहर

बदला रहेगा रूट(Route Diversion)

  • जम्बूरी मैदान कार्यक्रम स्थल इन्दौर, खंडवा, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर की ओर से आने वाली बस खजूरी सड़क, पटेल नगर बायपास, आंनद नगर से जम्बूरी मैदान में पार्क होंगी।
  • राजगढ़ (ब्यावरा), गुना, अशोक नगर से आने वाली बसें मुबारकपुर जोड़, आंनद नगर से मैदान पहुंचेंगी।
  • सागर, रायसेन, विदिशा की ओर से आने वाली बसें पटेल नगर, आनंद नगर से मैदान पहुंचेंगी।
  • नमर्दापुरम, हरदा, बैतूल से आने वाली बसें 11 मील से मिसरोद रोड, एम्स, बरखेड़ा पठानी से सेंटजेवियर के पीछे बस पार्क होंगी।
  • जबलपुर, नरसिंहपुर की ओर से आने वाले सभी वाहन 11 मील, खजूरी कला जोड़ से एसओएस रोड से जम्बूरी मैदान पहुंचेंगी।
  • महात्मा गांधी चौराहा की ओर आने वाले चार पहिया वाहन सेंट जेविंयर स्कूल के पीछे पार्क होंगे।
  • गोविंदपुरा, महात्मा गांधी चौराहा, अयप्पा मंदिर, गैस गोदाम होकर सेंट जेवियर स्कूल के सामने वीआइपी पार्किंग में पार्क होंगे।
  • गोविन्दपुरा, महात्मा गांधी चौराहा से अयप्पा मंदिर,गैस गोदाम के बीच मीडिया पार्किंग में वाहन पार्क होंगे।

31 मई को सुबह 6 बजे से यातायात दबाव मार्ग

कार्यक्रम के दौरान बोर्ड ऑफिस, गोंविदपुरा टर्निंग, अन्ना नगर, सद्भावना चौराहा, महात्मा गांधी चौराहा, सेंट जेवियर स्कूल, अवधपुरी तिराहा, पटेल नगर बायपास, आनंद नगर, रत्नागिरी तिराहा, पिपलानी पेट्रोंल पम्प तक मार्ग पर यातायात का अत्याधिक दबाव रहेगा।

Hindi News / Bhopal / 31 मई को VVIP मूवमेंट, भोपाल में अलर्ट, शहर के मुख्य रास्ते रहेंगे डायवर्ट

ट्रेंडिंग वीडियो