एक हफ्ता पहले पहुंचेगा मानसून
हालांकि मंगलवार को इससे आगे नहीं बढ़ पाया है, लेकिन शीघ्र ही इसके आगे बढ़ने की उम्मीद है। मुंबई में मानसून के आगमन के बाद तकरीबन एक सप्ताह में प्रदेश में भी मानसून पहुंच जाता है। ऐसे में इस बार प्रदेश में भी मानसून के जल्द आने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहले पखवाड़े में मानसून आ सकता है। प्रदेश में मानसून आने की सामान्य तारीख 16 जून जबकि भोपाल में 20 जून है। विशेषज्ञों का ये है कहना
मौसम विज्ञानी वीएस यादव ने बताया कि इस समय एक चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिणी छग और उससे सटे विदर्भ पर है, इसी प्रकार पश्चिमी मप्र में भी एक चक्रवातीय परिसंचरण है, दक्षिण पूर्व राजस्थान से पश्चिमी मप्र से होते हुए उत्तरी छग तक एक ट्रफ जा रही है। नमी से बारिश हो रही है। अगले दो दिन पश्चिमी मप्र में बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी, जबकि पूर्वी मप्र में पांच से छह दिनों तक बारिश की स्थिति बन सकती है। मानसून अभी मुंबई में ही है इसके आगे बढ़ने के बाद ही स्पष्ट होगा।