केंद्र सरकार ने एमपी कैडर के 2 IAS अफसरों के दायित्व में फेरबदल कर दिया है। सचिव स्तर की तेजतर्रार महिला अफसर अलका उपाध्याय को अब अल्पसंख्यक मंत्रालय में भेजा गया है। एमपी कैडर के एक अन्य आईएएस वीएल कांताराव को जल शक्ति मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
एमपी के सीएस पद की दावेदारी मुश्किल
केंद्र में पदस्थ एमपी कैडर के दो अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव के फैसले का अलका उपाध्याय पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। कहा जा रहा है कि इससे उनकी एमपी के सीएस पद की दावेदारी मुश्किल में पड़ गई है। मुख्य सचिव अनुराग जैन के रिटायरमेंट के बाद इस पद के लिए अलका उपाध्याय तगड़ी दावेदार बताई जा रहीं थीं। नए मुख्य सचिव की दौड़ में अब अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा और अशोक बर्णवाल का नाम प्रमुख है। केंद्र द्वारा जारी आदेश में अलका उपाध्याय को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का सचिव बनाया गया है। वे अभी पशुपालन और डेयरी विभाग में केंद्रीय सचिव हैं। इसी तरह वीएल कांताराव को डिपार्टमेंट ऑफ वाटर रिसोर्सेस रिवर डेवलपमेंट एंड गंगा रेजुविनेशन जल शक्ति मंत्रालय में भेजा गया है। एमपी कैडर के ये अफसर अभी केंद्रीय खान मंत्रालय में सचिव हैं।