script14-15 जून को ‘धमाकेदार’ एंट्री करेगा दक्षिण पश्चिम मानसून ! मौसम विभाग का अनुमान | monsoon may arrive on 14-15 June weather department predicts | Patrika News
भोपाल

14-15 जून को ‘धमाकेदार’ एंट्री करेगा दक्षिण पश्चिम मानसून ! मौसम विभाग का अनुमान

Monsoon: गुरूवार 12 जून को इंदौर में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, धार के मनावर, ग्वालियर और मुरैना समेत कुछ जिलों में भी गिरा पानी…।

भोपालJun 12, 2025 / 10:11 pm

Shailendra Sharma

monsoon

monsoon (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Monsoon: मध्यप्रदेश में इन दिनों मौसम के दो रूप नजर आ रहे हैं। कहीं गर्मी और हीट वेव चल रही है तो कुछ जिलों में आंधी बारिश का दौर चल रहा है। हालांकि इस बीच एक अच्छी खबर मौसम विभाग की ओर से सामने आई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस साल मानसून जल्दी प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम मानसून के प्रदेश में दस्तक देने के साथ ही जोरदार बारिश की संभावना जताई है।

14-15 जून को एंट्री करेगा मानसून

मौसम विभाग की मानें तो मध्यप्रदेश में मानसून इस साल 14-15 जून को दस्तक दे सकता है। आमतौर पर एमपी में मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 से 20 जून है लेकिन इस बार मानसून 4-5 दिन पहले प्रदेश में दक्षिण पश्चिमी मानसून एंट्री कर सकता है। मानसून की दस्तक के साथ ही प्रदेश में जोरदार बारिश का भी अनुमान है।
यह भी पढ़ें

बड़ा खुलासा..वारदात के बाद 13 दिन तक इंदौर में थी सोनम, राज है मास्टमाइंड…


गुरुवार को इन जिलों में हुई बारिश

गुरुवार 12 जून को मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हुई है। इंदौर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है यहां तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ भी गिरे हैं। इसके साथ ही धार के मनावर, ग्वालियर और मुरैना समेत कुछ जिलों में भी पानी गिरा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ घंटों में भोपाल, उज्जैन समेत 20 जिलों में बारिश हो सकती है।

Hindi News / Bhopal / 14-15 जून को ‘धमाकेदार’ एंट्री करेगा दक्षिण पश्चिम मानसून ! मौसम विभाग का अनुमान

ट्रेंडिंग वीडियो