scriptसड़क पर गाय को जबड़े में दबाए बैठा था तेंदुआ, फिर हुआ कुछ ऐसा जिसे देख सब हैरान, Video | leopard attack on cow at Barwah Siddhvarkut Omkareshwar road Video forest department alert issue | Patrika News
भोपाल

सड़क पर गाय को जबड़े में दबाए बैठा था तेंदुआ, फिर हुआ कुछ ऐसा जिसे देख सब हैरान, Video

Leopard Attack On Cow : लिपर्ड स्टेट के नाम से मशहूर मध्य प्रदेश एक खूंखार तेंदुए द्वारा सड़क पर एक गाय को दबोचने का अद्भुत वीडियो सामने आया है। लेकिन, सामने से बाइक आने पर वो अपना शिकार छोड़कर जंगल में भाग गया।

भोपालJun 21, 2025 / 01:09 pm

Faiz

Leopard Attack On Cow

सड़क पर गाय को जबड़े में दबाए बैठा था तेंदुआ, बाइक की आवाज सुनकर भागा (Photo Source- Patrika)

Leopard Attack On Cow : मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह-सिद्धवरकूट-ओंकारेश्वर सड़क मार्ग के आसपास के इलाकों में इन दिनों लोग एक खूंखार तेंदुए की दहशत में रह रहे हैं। बता दें कि, यहां कड़ियाकुंड के पास भरी दोपहरी में एक तेंदुआ अचानक सड़क से गुजर रही एक गाय पर झपट पड़ा। तेंदुएं ने गाय की गर्दन अपने जबड़े में भी दबा ली थी। बावजूद इसके उसका शिकार सफल नहीं हो सका और वो तुरंत ही गाय को छोड़कर तेजी से जंग की तरफ भाग खड़ा हुआ। बता दें कि, जिस समय तेंदुआ गाय को अपने जबड़ों में दबोचकर बैठा था, तभी पीछे से एक बाइक सवार आ गया। बाइक की आवाज सुनते ही तेंदुआ ऐसा डरा कि, उसने तुरंत ही गाय को छोड़ा और जंगल में भाग खड़ा हुआ।
जिस समय सड़क पर ये घटनाक्रम चल रहा था, तब सड़क के दूसरे छोर पर कई राहगीर रुक गए थे। उन्होंने अपने मोबाइल कैमरे में घटना का वीडियो कैद कर लिया। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि, तेंदुआ सड़क किनारे झाड़ियों में छिपकर घात लगाए बैठा था, जैसे ही गाय नजदीक आई, उसने पलक झपकते ही उसपर झपट्टा मार दिया और उसे पूरी तरह से जकड़कर सड़क पर ही बैठ गया। लेकिन, इस घटनाक्रम से अनजान एक बाइक सवार चानक पीछे से आ गया। बाइक की आवाज सुनकर तेंदुआ ऐसा डरा कि, अपना शिकार अधूरा छोड़कर जंगल में दौड़ पड़ा।

वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग का अलर्ट

ओंकारेश्वर के आसपास घना जंगल फैला है। ये इलाका पड़ोसी जिले खरगोन के ओंकारेश्वर वन्यप्राणी अभ्यारण्य से जुड़ा है, जहां प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पकड़े गए तेंदुओं को छोड़ा जाता है। आमतौर पर तेंदुआ रात में सक्रिय रहता है और जंगल में रहकर शिकार करता है। लेकिन सड़क मार्ग पर दिन में इस तरह का हमला पहली बार सामने आया है। वन विभाग ने इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से अकेले या वाहन से उतरकर जंगल के समीप न जाने की अपील की है। विभाग के अनुसार, क्षेत्र में तेंदुओं की संख्या में वृद्धि और मानव बस्तियों के नजदीक उनकी सक्रियता चिंता का विषय बन रही है।
यह भी पढ़ें- मरने के पांच महीने बाद स्कूल में बच्चों को पढ़ाएंगे टीचर, शिक्षा विभाग ने कर दी व्यवस्था

लोगों में दहशत का माहौल

घटना के बाद से इलाके के ग्रामीणों और नियमित यात्रियों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बाइक सवार समय पर नहीं आता, तो तेंदुआ गाय को मार ही डालता। वहीं, कुछ लोगों ने वन विभाग से इस मार्ग पर निगरानी बढ़ाने और तेंदुओं की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है। वनविभाग द्वारा लगाए गए चेतावनी बोर्डों का पालन करें अकेले या पैदल इस मार्ग पर न जाएं रात या सुबह-सुबह के समय यात्रा से बचें। अगर कोई जंगली जानवर दिखाई दे तो नजदीक न जाएं और तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

Hindi News / Bhopal / सड़क पर गाय को जबड़े में दबाए बैठा था तेंदुआ, फिर हुआ कुछ ऐसा जिसे देख सब हैरान, Video

ट्रेंडिंग वीडियो