बुधवार सुबह छिंदवाड़ा नगर निगम का दल, पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने पहुंची और यहां की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त बनाने का काम शुरु कर दिया। एसडीएम सुधीर जैन, नगर निगम आयुक्त सीपी राय के इस दल में शामिल दो जेसीबी ने सख्ती से सभी कब्जे हटाए। अतिक्रमणकारियों को स्वेच्छा से सभी कच्चा पक्का निर्माण तोड़कर यहां से हटने के लिए कहा गया था। जो नहीं हटे उनके खिलाफ सख्ती दिखाई गई।
यह भी पढ़ें : एमपी के 43 हजार अधिकारी-कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खबर, अपग्रेड करेगी सरकार
उज्जैन में भी महाकाल मार्ग पर बेगम बाग क्षेत्र में जिला प्रशासन, नगर निगम, विकास प्राधिकरण और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने 4 मकानों को जमींदोज कर दिया। इन मकानों की लीज राशि कई सालों से जमा नहीं की गई थी। मामला कोर्ट में गया जिसके आदेश के बाद ये कार्रवाई की गई। यहां यहां 30 मकानों के मालिकों को नोटिस जारी कर दिया गया है।
अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया
अलीराजपुर में राजस्व विभाग, नगर परिषद और पुलिसकर्मियों के संयुक्त दल ने चंद्रशेखर आजाद नगर में बस स्टैंड से मेन रोड तक अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया। टीन शेड और कच्चे-पक्के निर्माणों को हटाया गया।