scriptनौकरी की फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर लाखों की धोखाधड़ी, शातिर महिला वकील ने ऐसे लगाया चूना, गिरफ्तार | Woman lawyer arrested for fraud of lakhs of rupees by issuing fake appointment letter | Patrika News
भिलाई

नौकरी की फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर लाखों की धोखाधड़ी, शातिर महिला वकील ने ऐसे लगाया चूना, गिरफ्तार

Thagi News: नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में आरोपी महिला वकील गीतांजली टंडन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

भिलाईJul 18, 2025 / 11:21 am

Khyati Parihar

महिला वकील गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका)

महिला वकील गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG Thagi News: नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में आरोपी महिला वकील गीतांजली टंडन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक उन्होंने राजस्व विभाग के सहायक ग्रेड-3 और चपरासी पद के लिए बाकायदा फर्जी नियुक्ति पत्र दी थी। पुलिस ने आरोपी गीतांजली के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 के तहत कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
पाटन टीआई अनिल साहू ने बताया कि 16 जनवरी 2024 को एमन बंजारे ने धोखाधड़ी की शिकायत की थी। आरोपी गीतांजली ने राजस्व विभाग में उनकी नौकरी लगाने का झांसा दिया। उसके झांसे में आकर 2 लाख रुपए दिया था। गांव के कई लोगों से उसने बात की और उन्हें भी राजस्व विभाग में सहायक ग्रेड-3 और चपरासी की नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
कई ग्रामीण उसकी बातों में आए और नौकरी की लालच में उसे पैसा दे दिए। लोगों को गुमराह करने के लिए उनका फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र बनाया और सहायक ग्रेट-3 और चपरासी पद की फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया। लोग जब नियुक्ति पत्र लेकर विभाग में गए तब पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है, विभाग में भर्ती की वैकेंसी ही नहीं है।

पहले भी की थी धोखाधड़ी, तीन महीने जेल में थी

टीआई ने बताया कि गीताजंली ने इसी तरह गंडई थाना क्षेत्र के लोगों को झांसे में लिया था। उन्हें भी राजस्व विभाग के सहायक ग्रेड-3 और चपरासी पद की नौकरी की फर्जी नियुक्ति पत्र दिया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया। तीन महीने तक सेंट्रल जेल दुर्ग में थी। जनवरी में वह छूटी और फिर धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया।

Hindi News / Bhilai / नौकरी की फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर लाखों की धोखाधड़ी, शातिर महिला वकील ने ऐसे लगाया चूना, गिरफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो