यह भी पढ़ें:
Real State के नाम धोखाधड़ी! करोड़पति का सपना दिखाकर लूटा करोड़ों.. आरोपी गिरफ्तार पुलिस प्रवक्ता एएसपी पद्मश्री तवर ने बताया कि पद्मनाभपुर निवासी खिलेश्वरी साहू ने शिकायत की। वह कलर्स गेम खेल कर रोज 500 से 600 रुपए कमाई करती थी। देवर योगीजोत सीएससी में काम करता था। उसे पता चला तो उसने भी खिलेश्वरी से आईडी बनाने की पेशकश की। 30 हजार रुपए भाभी को दिया और पासबुक, आधार कार्ड देकर उससे आईडी बनवाया। आईडी और पास वर्ड अपनी भाभी को ही दे दिया।
उसने भाभी को झांसा दिया। उसके मोबाइल पर सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स का नोटिस आ रहा है। उसने पैसा नहीं चुकाया तो जेल चला जाएगा। बचने के नाम पर पैसा मांगा और लौटाने का वादा किया। खिलेश्वरी ने गोल्ड बेचकर और कर्ज लेकर उसे 7 लाख 50 हजार रुपए दिया। देवर पैसा लौटाने से मुकर गया।