scriptCrime News: दो बच्चों के पिता की करतूत, महिला को 6 महीने तक पत्नी की तरह रखा, बनाया शारीरिक संबंध और.. | Crime News: Woman raped on pretext of marriage, accused arrested | Patrika News
भिलाई

Crime News: दो बच्चों के पिता की करतूत, महिला को 6 महीने तक पत्नी की तरह रखा, बनाया शारीरिक संबंध और..

Crime News: शादीशुदा महिला दो बच्चों के बाप को ही दिल दे बैठी। प्यार में दिवानी हुई म​​हिला पति को छोड़कर दूसरे के साथ लिव इन रहनी लगी। 6 महीने बाद कुछ ऐसा हुआ कि…

भिलाईJun 08, 2025 / 01:00 pm

चंदू निर्मलकर

crime news

महिला से दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक गिरफ्तार ( Photo – Patrika )

Crime News: भिलाई पुलिस के पास लिव इन रिलेशन में रहने के दौरान दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बीएसपी कर्मी को बलात्कार के प्रकरण में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ रखा था और इस दौरान शारीरिक संबंध भी बनाए।

Crime News: म​हिला पहले से शादीशुदा

पुलिस के मुताबिक आरोपी बीएसपी कर्मी रुपसेन सांडिल्य ने शादी का झांसा देकर एक महिला को लिव इन रिलेशन में रखा और 6 महीने तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तवर ने बताया कि एक महिला का उसके पति से विवाद चल रहा है। वह पति को छोड़कर 12 साल से अलग रह रही है।

आरोपी के दो बच्चे

इस बीच महिला की मुलाकात बीएसपी कर्मी रुपसेन से हो गई। रूपसेन के दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी नहीं है। दोनों का एक दूसरे से परिचय हुआ। इस बीच रुपसेन ने उसे शादी का झांसा दिया। महिला उसके झांसे में आ गई। रुपसेन उसे लेकर एक अलग मकान में लिव इन रिलेशन में रखा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। यह सिलसिला करीब 6 महीने तक चलता रहा।
यह भी पढ़ें

Crime News: बहू को गाली गलौज करने से मना किया तो पुत्र ने पिता को मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

लिव इन में विवाद, ​फिर..

इस बीच दोनों में विवाद हो गया। बीएसपी कर्मी ने शादी से इनकार कर उसे भाग गया। शादी नहीं करने पर महिला ने रुपसेन के खिलाफ भिलाई नगर थाना में शिकायत की। भिलाई नगर पुलिस ने मामले की जांच की। आरोपी रुपसेन के खिलाफ धारा 69, 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया।

Hindi News / Bhilai / Crime News: दो बच्चों के पिता की करतूत, महिला को 6 महीने तक पत्नी की तरह रखा, बनाया शारीरिक संबंध और..

ट्रेंडिंग वीडियो