Night Skin Care Tips: रात में सोने से पहले गुलाब जल के साथ लगाएं ये 3 चीजें, चेहरे पर आएगा नेचुरल चमक
Night Skin Care Tips: अगर आप चाहते हैं कि सुबह उठते ही चेहरा फ्रेश और खूबसूरत दिखे तो गुलाब जल के साथ कुछ घरेलू चीजों को मिलाकर रात में लगाना फायदेमंद हो सकता हैं। ये नुस्खे ना सिर्फ स्किन को सॉफ्ट बनाते हैं, बल्कि चेहरे पर नैचुरल ग्लो भी लाते हैं। जानिए क्या मिलाकर लगाना है और कैसे होगा फायदा।
Night Skin Care Tips प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)
Night Skin Care Tips: हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा सुबह उठते ही साफ, फ्रेश और चमकदार दिखे। अगर आप भी ऐसा ही चाहते हैं तो रात में सोने से पहले स्किन का अच्छे से ख्याल रखना जरूरी है। इसके लिए आपको किसी महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं, बस गुलाब जल और कुछ घरेलू चीजों से ही चेहरा चमकने लगेगा। गुलाब जल चेहरे को ठंडक देता है, साफ करता है और स्किन को नमी भी देता है। जानिए कौन सी 3 चीजें आप गुलाब जल में मिलाकर लगा सकते हैं जिससे चेहरा नेचुरल तरीके से निखरने लगे।
गुलाब जल में थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिलाकर लगाने से चेहरे पर बहुत अच्छा असर होता है। एलोवेरा स्किन को ठंडक देता है, जलन कम करता है और दाने-पिंपल्स को भी ठीक करता है। गुलाब जल स्किन को टोन करता है और उसे हाइड्रेट करता है। इसे मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और ऐसे ही सो जाएं। सुबह चेहरा साफ और तरोताजा दिखेगा।
अगर आपकी स्किन रूखी-सूखी रहती है तो गुलाब जल में थोड़ा शहद मिलाकर लगाएं। शहद स्किन को गहराई से नमी देता है और गुलाब जल उसे फ्रेश बनाता है। दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं और छोड़ दें। यह चेहरे को मुलायम बनाता है और एक नेचुरल ग्लो भी लाता है। सुबह उठने पर चेहरा फ्रेश और चमकदार नजर आएगा।
3. गुलाब जल और हल्दी
गुलाब जल में एक चुटकी हल्दी मिलाकर लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे कम हो सकते हैं। हल्दी में ऐसे गुण होते हैं जो स्किन को साफ और बैक्टीरिया से दूर रखते हैं। यह नुस्खा झाइयों और पुराने निशानों के लिए भी फायदेमंद है। इसे चेहरे पर हल्के से लगाएं उसके बाद 15 मिनट बाद धो लें या हल्का मॉइश्चर लगाकर ऐसे ही सो जाएं। ऐसा करने से स्किन की चमक में सुधार जरूर होगा।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।