scriptसोशल मीडिया पर CM व भाजपा पर अश्लील टिप्पणी, युवक के खिलाफ FIR दर्ज… | Obscene comments on CM and BJP on social media | Patrika News
बालोद

सोशल मीडिया पर CM व भाजपा पर अश्लील टिप्पणी, युवक के खिलाफ FIR दर्ज…

CG News: बालोद जिले में मुख्यमंत्री और भाजपा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में सकरौद निवासी वीर नारायण के खिलाफ रनचिरई थाने में मामला दर्ज किया गया है।

बालोदJul 31, 2025 / 03:09 pm

Shradha Jaiswal

सोशल मीडिया पर CM व भाजपा पर अश्लील टिप्पणी(photo-patrika)

सोशल मीडिया पर CM व भाजपा पर अश्लील टिप्पणी(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र और अश्लील पोस्ट करने के मामले में सकरौद निवासी वीर नारायण के खिलाफ रनचिरई थाने में मामला दर्ज किया गया है।

CG News: वीर नारायण ने की अश्लील टिप्पणी

बालोद पुलिस के अनुसार, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष युवराज मारकंडेय की शिकायत पर वीर नारायण के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 296, 353 (1), 353 (बी), 353 (सी) और 356 (1) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
शिकायत के अनुसार, वीर नारायण ने 28 जुलाई को सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री, भाजपा और एक विशेष समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा पदाधिकारी युवराज मारकंडेय के नेतृत्व में अन्य पदाधिकारी भी रनचिरई थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindi News / Balod / सोशल मीडिया पर CM व भाजपा पर अश्लील टिप्पणी, युवक के खिलाफ FIR दर्ज…

ट्रेंडिंग वीडियो