scriptVIDEO वायरल होने के बाद भाजपा नेता ने BJP विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- केतकी सिंह के पति…  | After the VIDEO went viral, the BJP leader made serious allegations against the BJP MLA Ketakee Singh | Patrika News
बलिया

VIDEO वायरल होने के बाद भाजपा नेता ने BJP विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- केतकी सिंह के पति… 

BJP Leaders Clash: बलिया में भारतीय जनता पार्टी के नेता की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। बब्बन सिंह रघुवंशी ने अपनी ही पार्टी के विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा ? 

बलियाMay 14, 2025 / 10:43 pm

Nishant Kumar

BJP

Ketakee Singh and Babban Singh Raghuvanshi

BJP Leader Controversy: बीजेपी नेता और रसड़ा चीनी मिल के उपसभापति बब्बन सिंह रघुवंशी के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में राजनीति सरगर्मी बढ़ गई है। बब्बन सिंह रघुवंशी ने भारतीय जनता पार्टी से बांसडीह विधानसभा की विधायक केतकी सिंह के पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

बब्बन सिंह ने क्या कहा ? 

मीडिया से बातचीत में बब्बन सिंह ने बताया कि मंत्री जी से केतकी सिंह का मतभेद चल रहा है। जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर। जिसमे संजय मिश्रा जो जिलाध्यक्ष बने केतकी सिंह सियर के रहने वाले कनौजिया को बनाना चाहती हैं। कनौजिया नहीं बन पाया। हम भी संजय मिश्रा को अध्यक्ष बनवाने के लिए जी-जान से लगे थे। इसलिए इन्होने मेरा वीडियो बनवा दिया। 

कांग्रेस ने क्या कहा ? 

यूपी कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर लिखा कि बीजेपी नेता बबन सिंह रघुवंशी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक महिला के साथ अश्लीलता और फूहड़पन की सारी हदें पार कर रहा है। भाजपा नेताओं की महिलाओं के प्रति घृणित सोच किसी से छिपी नहीं है, इनका इतिहास इससे भरा पड़ा है। शर्मनाक!
यह भी पढ़ें

डांसर के साथ अश्लील हरकतें करते हुए BJP नेता का वीडियो वायरल, बोले- ये सब फर्जी है

बीजेपी नेता ने क्या कहा ? 

बीजेपी नेता बब्बन सिंह ने वीडियो को लेकर अपनी सफाई में कहा कि मैं शुरू से ही भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता रहा हूं। प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य भी रहा हूं। बिहार में मैं एक बारात में गया था। वहां केतकी सिंह के पति और उनके लोगों ने साजिश के तहत मेरा वीडियो बनाया और वायरल किया। ये एक साजिश के तहत हुआ है। 

Hindi News / Ballia / VIDEO वायरल होने के बाद भाजपा नेता ने BJP विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- केतकी सिंह के पति… 

ट्रेंडिंग वीडियो