कैसे शुरू हुआ यह रिश्ता?
जानकारी के अनुसार, महिला की शादी पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति से 20 साल पहले हुई थी। शादी के बाद महिला का अपनी बहन के घर आना-जाना शुरू हुआ, जहां उसकी मुलाकात रिश्ते के भांजे से हुई। धीरे-धीरे यह रिश्ता नजदीकियों में बदल गया और दोनों रिलेशनशिप में आ गए। पिछले चार वर्षों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के प्रेम प्रसंग की चर्चा गांव में होने लगी तो परिजनों ने महिला पर नजर रखना और बंदिशें लगाना शुरू कर दिया। इस पर दोनों प्रेमियों ने फोन पर योजना बनाकर एक साथ भागने का निर्णय लिया।
भिवाड़ी के होटल से हुई बरामदगी
करीब दो सप्ताह पहले महिला और युवक घर से गायब हो गए। जब परिवार वालों को पता चला तो इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रैक करते हुए दोनों को राजस्थान के भिवाड़ी स्थित एक होटल से बरामद किया और थाने लेकर आई।
कोर्ट में दर्ज हुए महिला के बयान
थाने में महिला के बेटा और बेटी पूरी रात अपनी मां को घर चलने की गुहार लगाते रहे। लेकिन महिला अपने फैसले पर अडिग रही। पुलिस के अनुसार, महिला के न्यायालय में बयान दर्ज कराए गए हैं। उसने कोर्ट में क्या बयान दिए हैं, इसका अवलोकन किया जा रहा है। बयान की समीक्षा के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 15 हजार की नौकरी करता है युवक
जानकारी के मुताबिक, महिला के साथ फरार हुआ युवक एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है और उसे हर महीने ₹15,000 मानदेय मिलता है। काम पर आते-जाते वह महिला से मुलाकात करता था, जिससे दोनों की नजदीकियां बनी रहीं।