script12 साल बाद मिथुन राशि में बनेगा गुरु आदित्य योग, त्रिग्रही योग से धनु समेत 5 राशियों को विशेष लाभ, जानें सभी का हाल | Surya Rashi Parivartan 2025 trigrahi yog in Mithun Rashi After 12 years Guru Aditya Yoga in Gemini form 5 zodiac including Sagittarius will get benefits | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

12 साल बाद मिथुन राशि में बनेगा गुरु आदित्य योग, त्रिग्रही योग से धनु समेत 5 राशियों को विशेष लाभ, जानें सभी का हाल

Surya Rashi Parivartan: अंतरिक्ष में बड़ा खगोलीय परिवर्तन होने वाला है। ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर 12 साल बाद मिथुन राशि में दुर्लभ गुरु आदित्य योग बनाने वाला है। इसी के साथ मिथुन राशि में त्रिग्रही योग (Trigrahi Yog) बनेगा, जानें इसका सभी राशियों पर क्या असर होगा।

भारतJun 13, 2025 / 11:51 pm

Pravin Pandey

Surya Rashi Parivartan 2025 trigrahi yog in Mithun Rashi

Surya Rashi Parivartan 2025 trigrahi yog in Mithun Rashi : मिथुन राशि में सूर्य गोचर और त्रिग्रही योग (Photo Credit: Wallpapercave.com And Patrika Design)

Surya Gochar Mithun Rashi: भोपाल के ज्योतिषी पं. दामोदर शर्मा के अनुसार मिथुन राशि में सूर्य गुरु की युति से बना गुरु आदित्य योग बेहद प्रभावशाली होता है। वहीं, इस दौरान मिथुन राशि में त्रिग्रही योग (Trigrahi Yog) का निर्माण हो रहा है, इसके कारण राशियों पर गहरा असर डालेगा। इसमें से 5 राशियों को विशेष लाभ मिलेगा।

आंधी की भी आशंका

पं. शर्मा के अनुसारग्रहों के राजा सूर्यदेव रविवार सुबह 6.44 बजे वृष राशि को छोड़कर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर से 12 साल के लंबे अंतराल के बाद मिथुन राशि में सूर्य और गुरु की युति बनेगी। सूर्य और गुरु की युति से प्रभावशाली गुरु आदित्य योग का निर्माण होगा। वहीं, पहले से मिथुन राशि में बुध और गुरु विराजमान हैं। अब सूर्यदेव के प्रवेश से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा।
इससे पहले गुरु 14 जून को पश्चिम दिशा में अस्त होगा। खगोलीय मंडल में होने वाले इस बदलाव से आगामी दिनों में लोगों में आध्यात्मिक रूचि का विशेष संचार होगा। सोना—चांदी में उतार चढ़ाव की संभावना है। मौसम में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा तथा आंधी का प्रकोप बढ़ने की भी आशंका है। आइये जानते हैं 12 साल बाद बन रहे गुरु आदित्य योग और मिथुन राशि में त्रिग्रही योग का सभी राशियों पर क्या असर होगा
ये भी पढ़ेंः Weekly Tarot Horoscope 15 To 21 June: इस हफ्ते इन 3 राशियों को मिलेगी सफलता और आर्थिक लाभ, साप्ताहिक टैरो राशिफल में जानें अपना भविष्य

पांच राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

मेष : मान समान के साथ सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृषभ : आर्थिक योजनाओं में प्रगति के साथ धनलाभ के योग।

मिथुन : कार्य की अधिकता से उच्चाधिकारियों से संपर्क।

कर्क : धार्मिक यात्राओं के साथ व्यय अधिक होने की संभावना।

सिंह : क्रोध की अधिकता के साथ लाभ में प्रगति होगी।
कन्या : व्यावसायिक क्षेत्र में विशेष उन्नति, नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा।

तुला : भाग्य वृद्धि के साथ धार्मिकजनों से मेलजोल बढ़ेगा।

वृश्चिक : लंबी दूरी की यात्रा से बचें, शारीरिक कष्ट बढ़ेगा।

धनु : पारिवारिक सुख के साथ मान—समान बढ़ेगा।
मकर : व्यापारिक क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का सामना होगा।

कुंभ : बुद्धि की चार्तुयता के साथ अधूरे कार्य पूरे होंगे।

मीन : पारिवारिक सुख में वृद्धि के साथ कार्यक्षेत्र में सफलता

(ज्योतिषाचार्य पं.दामोदर प्रसाद शर्मा के मुताबिक)

Hindi News / Astrology and Spirituality / 12 साल बाद मिथुन राशि में बनेगा गुरु आदित्य योग, त्रिग्रही योग से धनु समेत 5 राशियों को विशेष लाभ, जानें सभी का हाल

ट्रेंडिंग वीडियो