scriptGood Luck Signs: जिन लड़कियों के शरीर पर होते हैं ये निशान, उनके घर में रहती है सुख समृद्धि | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

Good Luck Signs: जिन लड़कियों के शरीर पर होते हैं ये निशान, उनके घर में रहती है सुख समृद्धि

Good Luck Signs: हर लड़के या लड़की के शरीर पर जन्म से ही कुछ निशान होते हैं, जिसका जुड़ाव उसके जीवन और किस्मत से होता है। समद्र शास्त्र में संकेत मिलता है यदि किसी लड़की के शरीर पर खास निशान पाए जाते हैं तो वो बेहद भाग्यशाली होगी। इसके कारण वे जहां भी जाती हैं वहां सुख-समृद्धि आती है।

भारतApr 17, 2025 / 06:24 pm

Pravin Pandey

mole on left part of body of girl
1/6
Good Luck Signs: शरीर के बाएं हिस्से में तिल

अक्सर हर व्यक्ति के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में तिल पाए जाते हैं। कुछ तिल व्यक्ति के जन्म समय के होते हैं तो कुछ तिल शरीर पर बाद में भी बनते हैं। समुद्र शास्त्र के अनुसार यदि किसी महिला के शरीर के दाएं हिस्से की तुलना में बाएं हिस्से में अधिक तिल होते हैं तो माना जाता है कि ऐसी लड़कियां परिवार के लिए भाग्यशाली होती हैं।

Good Luck Signs talave par nishan
2/6
Good Luck Signs: तलवे का यह निशान

समुद्र शास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों के तलवे में शंख, कमल या चक्र जैसा चिन्ह होता है, वे खुद अपने और साथ ही परिवार के लिए बहुत भाग्यशाली होती हैं। ये अपने जीवन में ऊंचे पद पर पहुंचती हैं।

Good Luck Signs chauda angutha
3/6
Good Luck Signs: चौड़ा अंगूठा

समुद्र शास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों के पैर का अंगूठा चौड़ा, गोलाई और लालिमा लिए हुए होता है, उनका पूरा परिवार सुखपूर्वक जीवन व्यतीत करता है।

Good Luck Signs chauda matha
4/6
Good Luck Signs: चौड़ा माथा

समुद्र शास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों का माथा चौड़ा होता है वे बेहद भाग्यशाली होती हैं। यदि आपके घर की किसी लड़की का माथा तीन अंगुल से अधिक चौड़ा और चंद्रमा के आकार का हो तो ऐसी लड़की सौभाग्यशाली होती है और वह जहां रहेगी वहीं सुख में वृद्धि होगी।

Good Luck Signs utha matha
5/6
Good Luck Signs: आगे से उठा हुआ माथा

जिन लड़कियों का माथा आगे से उठा हुआ होता हैं उनके विषय में माना जाता है कि ये भाग्यशाली, तीक्ष्ण बुद्धि और विदुषी होती हैं। ये अपने परिवार को आगे बढ़ाने और उनके स्तर को ऊंचा उठाने का प्रयास करती हैं।

Good Luck Signs long finger
6/6
Good Luck Signs: लंबी अंगुलियों वाली लड़कियां

समुद्र शास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों की अंगुलियां लंबी और सुंदर होती हैं, वे अपने पति के लिए बहुत भाग्यशाली होती हैं। इनकी जिससे भी शादी होती हैं, उसे नौकरी और व्यवसाय में खूब तरक्की प्राप्त होती है।

Hindi News / Photo Gallery / Astrology and Spirituality / Good Luck Signs: जिन लड़कियों के शरीर पर होते हैं ये निशान, उनके घर में रहती है सुख समृद्धि

Copyright © 2025 Patrika Group. All Rights Reserved.