scriptUP Crime: पत्नी के प्रेमी ने पति पर किया फायर, अवैध संबंध बने विवाद की जड़, गांव में तनाव | Wife lover opened fire on husband in UP | Patrika News
अमरोहा

UP Crime: पत्नी के प्रेमी ने पति पर किया फायर, अवैध संबंध बने विवाद की जड़, गांव में तनाव

UP Crime News: यूपी के अमरोहा में पत्नी के प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर पति पर फायरिंग कर दी। कहासुनी के बाद तमंचे से हमला कर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

अमरोहाJun 21, 2025 / 07:43 am

Mohd Danish

Wife lover opened fire on husband in UP

UP Crime: पत्नी के प्रेमी ने पति पर किया फायर | पत्रिका फाइल फोटो।

Wife lover opened fire on husband in UP: अमरोहा जनपद के ग्राम नसीरपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी के प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर पति पर जानलेवा हमला किया। यह मामला तब शुरू हुआ जब खेमपाल सिंह नामक व्यक्ति को यह जानकारी मिली कि उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग पड़ोसी गांव लकड़हैट थाना नौगांवा सादात निवासी पंकज पुत्र शिव कुमार सिंह से चल रहा है।

भंडारे में हुई कहासुनी

पीड़ित खेमपाल सिंह के अनुसार, 15 जून को गांव नसीरपुर में चामुंडा मंदिर पर भंडारा आयोजित किया गया था, जिसमें पंकज भी शामिल हुआ था। इसी दौरान खेमपाल और पंकज के बीच कहासुनी हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

घर के सामने पहुंचकर की फायरिंग

घटना के चार दिन बाद, यानी 19 जून को पंकज अपने साथी भीम सिंह के साथ खेमपाल के गांव नसीरपुर पहुंचा। दोनों आरोपियों ने खेमपाल के घर के सामने बाइक खड़ी कर उसे गालियां दीं और जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। गोलीबारी से गांव में दहशत फैल गई। शोरगुल सुनकर जब लोग जमा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू

खेमपाल की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों पंकज और भीम सिंह के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

गांव में तनाव, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

हमले के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पुलिस ने नसीरपुर क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Hindi News / Amroha / UP Crime: पत्नी के प्रेमी ने पति पर किया फायर, अवैध संबंध बने विवाद की जड़, गांव में तनाव

ट्रेंडिंग वीडियो