scriptपरंपरानुसार खोला गया भगवान देवनारायण का दानपत्र, निकले 1 करोड़ 53 लाख रुपए, 7 घंटे चली गिनती | Lord Devnarayan donation was opened as per tradition | Patrika News
अजमेर

परंपरानुसार खोला गया भगवान देवनारायण का दानपत्र, निकले 1 करोड़ 53 लाख रुपए, 7 घंटे चली गिनती

भादवा महीने की अमावस्या पर भगवान देवनारायण के दानपात्र को परंपरानुसार खोला गया। भक्तों की आस्था और भक्ति का यह नज़ारा तब सामने आया, जब दानपात्र से गिनती के बाद एक करोड़ 53 लाख 21 हजार 829 रुपए की राशि निकली।

अजमेरAug 24, 2025 / 11:20 am

Santosh Trivedi

भगवान देवनारायण के दानपत्र

Photo- Patrika

धूंधरी/मेवदाकलां। समीपवर्ती मीणों का नया गांव स्थित भगवान देवनारायण के दानपत्र को खोले जाने पर इसमें से एक करोड़ 53 लाख 21 हजार 829 रुपए की राशि निकली। दानपात्र को भादवा महीने की अमावस्या के दिन खोला जाता है।

दान राशि से विकास कार्य कराए जाएंगे

ग्रामीणों की मौजूदगी में देवनारायण विकास एवं प्रबंधन समिति सदस्यों ने शनिवार सुबह सवा 7 बजे दानपात्र को खोला। दोपहर सवा 2 बजे तक नोटों की गिनती में करीब सौ लोग शामिल हुए।
भगवान देवनारायण के दानपत्र
दानपात्र से कुल 1 करोड़ 53 लाख 21 हजार 829 रुपए की राशि निकली। इस राशि से देवनारायण स्थान पर विकास कार्य कराए जाएंगे और मेले का आयोजन भी होगा।

भगवान देवनारायण का लक्खी मेला 29 अगस्त को धूमधाम से भरेगा

वहीं शनिवार को श्रद्धालुओं ने भगवान देवनारायण के दर्शन किए। 50 से अधिक डीजे के साथ पदयात्राएं भी मंदिर पहुंची। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं।
भगवान देवनारायण
ग्राम पंचायत प्रशासक रामप्रसाद मीणा ने बताया कि भगवान देवनारायण का लक्खी मेला भादवी छठ 29 अगस्त को धूमधाम से भरेगा।

Hindi News / Ajmer / परंपरानुसार खोला गया भगवान देवनारायण का दानपत्र, निकले 1 करोड़ 53 लाख रुपए, 7 घंटे चली गिनती

ट्रेंडिंग वीडियो